By टीम प्रभासाक्षी | Sep 12, 2021
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिंगर आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ा अपडेट देती रहती हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा बटोरती है।
अब हाल ही में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह नेचर का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने इस वीडियो में सपना नीले रंग के नाइट सूट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है।
सपना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कभी कभी धरती ऐसी लगती है जैसे मां की गोद में लेटे हों। उन्होंने लिखा बरसात, हवा, पहाड़, पक्षी और मैं। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि प्रकृति के बीच सिंगर कितना एंजॉय कर रही हैं।
आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। हाल ही सपना का एक गाना घूम घाघरा रिलीज हुआ था जिसे उनके फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सपना चौधरी में इस गाने पर 10 मिलियन व्यूज होने पर खुशी भी जाहिर की थी।
वहीं सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अपने पति वीर साहू और बेटे के साथ भी वह अपनी फोटोज शेयर करती हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। सपना अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए भी प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं।