''देसी क्वीन'' से ''हॉट क्वीन'' बनीं सपना चौधरी, नये फोटोशूट में दिखा नया अवतार

By रेनू तिवारी | Jun 14, 2019

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के संघर्ष की कहानी किसी से छुपी नहीं है। जिस तरह से सपना हरियाणा में रागिनी गा कर बॉलीवुड तक पहुंची वो सफर दुनिया के सामने है। भले ही सपना चौधरी आज शिखर पर है,  क्योंकि सपना अब वो नहीं रही जो वो थी। जी हां सूट पहन कर डांस करने वाली सपना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आज भी सपना के आंखों के काजल और ठुमकों की दुनिया दीवानी है। सपना आज भी स्टेज शो करती हैं। लेकिन फर्क बस इतना है कि सपना अब 'देसी क्वीन' से 'हॉट क्वीन' बन चुकी हैं। लेकिन कुछ लोग हैं तो आज भी सपना को वहीं हरियाणा की रागिनी गाने वाली ही समझ कर बैठे है। उन लोगों को थोड़ा आंखे खोलने की जरूर है। साथ ही देखने की जरूरत है कि अब सपना बॉलीवुड स्टार है।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा के लिए कर सकती हैं प्रचार

हाल ही में सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये हॉट लुक देख कर जहां कुछ फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग सपना को शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: धीरे- धीरे कम होने लगे सपना चौधरी के कपड़े, देसी क्वीन से बनी बॉल्ड लेडी

एक फैन ने कहा कि पैसा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। 

तो raj_dochaniya ने कमेंट किया - 'Desi घी'...  इसी तरह के कई कमेंट है। 

खैर लोग चाहे जो कहें लेकिन नये फोटोशूट में सपना कमाल की लग रही है। इस फोटो में सपना ने गोल्डन कलर की शार्ट ड्रेस पहनी हुई है उस पर ब्लैक करल के हाई हिल के बूट। साथ ही सपना अपना टैटू भी फ्लॉंट कर रही हैं। जो वाकई गजब लग रहा है।

 

प्रमुख खबरें

Rahu And Jupiter Conjunction: गुरु-राहु की युति से कुंडली में बनता है विनाशकारी योग, जीवन में आते हैं कई बदलाव

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर डीके शिवकुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- अभी भी जेडीएस के साथ गठबंधन में क्यों?

LSG vs MI IPL 2024: लखनऊ और मुंबई के बीच भिड़ंत, यहां देखें दोनों की प्लेइंग 11

Uttar Pradesh : बिजनौर में ट्रक कार पर गिरा, आग लगने से कार चला रहे युवक की मौत