धीरे- धीरे कम होने लगे सपना चौधरी के कपड़े, देसी क्वीन से बनी बॉल्ड लेडी

sapna-choudhary-makeover-desi-look-and-bold-look
रेनू तिवारी । Mar 27 2019 3:14PM

दरअसल खबरें थी की सपना चौधरी कांग्रेस ज्वाइन करने वाली हैं। सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले दस्तावेज भी साइन कर दिये थे लेकिन आधिकारिक घोषणा से पहले ही सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से मना कर दिया था।

'तेरे आख्या को यो काजल मने करे से गोरी घायल' हरियाणवी गाने की देसी डांसर सपना चौधरी के ठुमको के लाखों दिवाने है। सपना जैसे ही स्टेज पर आते है लोग सीटियां बजाना शुरू कर देते है शोर मचाना लगते है। सपना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सपना चौधरी के लिए 2018 और 2019 काफी खास रहा।  इसी को देखते हुए सपना चौधरी राजनीतिक पारी शुरू करने के मूड़ में थी। लेकिन एक रात में ही सपना चौधरी ने राजनीति में आने से इंकार कर दिया। दरअसल खबरें थी की सपना चौधरी कांग्रेस ज्वाइन करने वाली हैं। सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले दस्तावेज भी साइन कर दिये थे लेकिन आधिकारिक घोषणा से पहले ही सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से मना कर दिया था। अब इंकार क्यों किया इसका सही कारण तो सपना चौधरी ही बता सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी का यू-टर्न, कहा- किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई हूं

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरूआत हरियाणवी रागनी के साथ शुरू की थी। सपना चौधरी हरियाणवी गाने पर डांस करती थी। सूट सलवार पहने देसी लुक में सपना के डांस को लोग ज्यादा पसंद नहीं करते थे। इसी के चलते सपना सुर्खियों में आई। सुर्खियों में आने के बाद सपना चौधरी को लोग जानने लगे। सोशल मीडिया पर भी सपना काफी एक्टिव थी, लगातार उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ रही थी। लेकिन एक दिन सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। इन तस्वीरों में सपना चौधरी एक होटल के कमरे में खड़ी थी मुंह छिपा कर तो दूसरी तरफ पुलिस वाले खड़े थे। इसके बाद सपना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। जिसके बाद सपना से विवादित बयान भी दिया।

इसके बाद से ही सपना चौधरी और विवादों का नाता गहरा होता चला गया। विवाद से नाता होने के कारण सपना को लोग ट्रोल भी करते थे जिसके बाद हरियाणा की जानी मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। सोशल मीडिया पर अपने चरित्र को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से दुखी होकर सपना ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की थी। 6 पन्नों के सुसाइड नोट में सपना ने आपबीती लिखी है। 

इसे भी पढ़ें: देसी लुक में लौटी सपना चौधरी, फिर हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती आई नजर

आत्महत्या की कोशिश के बाद सपना चौधरी बड़े चैनलों की हेडलाइन बनी और यहीं से तय किया माया नगरी का रास्ता। सपना चौधरी अपने विवादों के कारण सलमान खान के विवादित शो बिग- बॉस में पहूंची। बिग-बॉस में भी सपना ने अपने कारनामों से खूब उत्पात मचाया। लेकिन बिग-बॉस ने सपना की जिंदगी पलड़ दी। सपना के पाल बड़ी फिल्मों से आइटम डांस के ऑफर भी आने लगे। आज उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैँ। 

लेकिन देसी क्वीन के नाम से जानी-जाने वाली सपना चौधरी के कपड़े अब धीरे-धीरे कम होने लगे है। सपना चौधरी अब शायद देसी सपना नहीं रहीं। जिनके ठुमको का दीवाना था हरियाणा। सपना चौधरी को अब बॉलीवुड की हवा लग गई है।

 यहां देखें सपना का बॉल्ड लुक- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़