क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने इटली की सड़कों पर घूमती दिखीं सारा अली खान, वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

By प्रिया मिश्रा | Jul 27, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान घूमने की काफी शौकीन हैं। सारा इन दिनों इटली में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी मां अमृता सिंह के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: एक एक्सीडेंट ने तबाह कर दी थी 'शोले के गब्बर' की ज़िंदगी, आखिरी वक्त में ऐसी हो गई थी हालत

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस सिम्बा, लव आज कल, कुली नंबर 1 और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह विक्रांत मेस्सी के साथ 'गैसलाइट' में और विक्की कौशल के साथ बिना टाइटल वाली फिल्म में नजर आएँगी।

 

प्रमुख खबरें

Women Health: Karishma Tanna ने बताया Postpartum Recovery का मूलमंत्र, नई माओं के लिए दिए खास टिप्स

कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा

Iran के हमलों के बावजूद US के साथ सुरक्षा संबंध बनाए रखेगा Jordan

Love Horoscope For 5 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन