राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, एल मुरुगन और सुष्मिता देव निर्विरोध निर्वाचित

By अनुराग गुप्ता | Sep 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, भाजपा के एस सेल्वागणपति और तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। आपको बता दें कि सर्बानंद सोनोवाल असम से एक मात्र उम्मीदवार थे। जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने उम्मीदवार हटाया, कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

 सोनोवाल के निर्वाचित होने के बाद असम से राज्यसभा में सत्तारूढ़ भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 3 हो गई जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद के पास राज्यसभा की एक सीट है।  

सोनोवाल ने जताया PM मोदी का आभार 

सोनोवाल ने निर्विरोध चुने जाने के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि असम के लोगों के आशीर्वाद से मैं असम से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुआ हूं।

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राज्यसभा की यह सीट थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद जुलाई में खाली हुई थी। गहलोत को जुलाई में कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, जिसके कारण उन्होंने केंद्रीय मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था।  

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी 

भाजपा उम्मीदवार एस सेल्वागणपति को पुडुचेरी से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर निर्विरोध चुना गया है। केंद्र शासित प्रदेश के सचिव आर मौनीसामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सेल्वागणपति को सीट से निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया, जो छह अक्टूबर को खाली हुई थी।  

सुष्मिता देव ने ममता को कहा शुक्रिया 

वहीं तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव ने राज्यसभा के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे बंगाल से राज्यसभा का सदस्य बनने का अवसर देने के लिए मेरी नेता ममता बनर्जी का धन्यवाद। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, मेरा मानना है कि मैं असम/पूर्वोत्तर से आने वाली पहली व्यक्ति हूं जिसे बंगाल से राज्यसभा में जाने का अवसर मिला। मैं लोगों के लिए काम करती रहूंगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ