वी डी सतीसन ने कजाकिस्तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

तिरूवनंतपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कजाकिस्तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया। कजाकिस्तान में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। सतीसन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे एक पत्र में कहा कि उस देश में केरल के कई लोग फंसे हुए हैं, जिनमें छात्र भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: महेश बाबू ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू की याद में कहा- आप मेरी प्रेरणा, ताकत रहे हैं

सतीसन ने एक विज्ञप्ति में पत्र का विवरण साझा करते हुए कहा, ... हम विदेश मंत्रालय से वहां भारतीयों की मदद के लिए एक हेल्पडेस्क बनाने का आग्रह करते हैं। एलपीजी ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर देश के पश्चिमी हिस्से में दो जनवरी को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था और देखते ही देखते यह पूरे देश में फैल गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा