सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, एसबीके सिंह का लेंगे स्थान, संभाल रहे थे तिहाड़ जेल की कमान

By अंकित सिंह | Aug 21, 2025

वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इसको लेकर जानकारी दी है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा वर्तमान में दिल्ली में महानिदेशक (कारागार) के पद पर तैनात हैं। गृह मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, सतीश गोलचा, आईपीएस (एजीएमयूटी:1992), जो वर्तमान में दिल्ली के महानिदेशक (कारागार) के पद पर तैनात हैं, को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने ब्रिटेन के गैंगस्टर से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को अमृतसर से गिरफ्तार किया

गोलचा, होमगार्ड्स के महानिदेशक एसबीके सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें गृह मंत्रालय ने 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस का कार्यवाहक आयुक्त नियुक्त किया था। यह घटनाक्रम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के एक दिन बाद हुआ है। गुप्ता पर गुजरात के राजकोट से आए एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने हमला किया, जो शिकायतकर्ता बनकर अंदर घुसा था। राजकोट निवासी ऑटो चालक, आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया को मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम और वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: आठ महीने तक मासूम लड़की के साथ दरिंदगी, ओडिशा की बेटी से रेप करने वाला सूरत से गिरफ्तार

सतीश गोलचा कौन हैं?

सतीश गोलचा इससे पहले दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), संयुक्त आयुक्त और विशेष आयुक्त के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के रूप में अपने कार्यों के लिए उन्हें प्रसिद्धि मिली। उन्होंने फरवरी 2022 से जून 2023 तक अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में भी कार्य किया, जिसके बाद उन्हें वापस दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। मई 2024 में, पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के आधार पर गोलचा को लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा तिहाड़ जेल का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह