सतीश पूनिया ने कहा- अगर राजस्थान में सरकार बनानी है तो कार्यकर्ता मेहनत करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से राज्य में अगली सरकार बनाने के लिये मेहनत करने का आग्रह किया है। पूनियां ने कहा कि लगभग 2.41 करोड़ मतदाताओं वाले 21 जिला परिषदों में हुए चुनावों में से 14 में भाजपा का बोर्ड बना, ये राजस्थान के इतिहास में पहली बार है कि विपक्ष में रहते हुए पंचायतीराज चुनाव में भाजपा ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस सरकार के कुशासन से परेशान जनता ने जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस सरकार को नकार दिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका

पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पार्टी के नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के बारे में अमर्यादित का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग राजनीतिक आचरण भी भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से परेशान जनता ने जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस सरकार को नकार दिया। पार्टी नेता ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें एक बहुत अच्छी टीम मिली है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी