- |
- |
मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 5, 2021 15:36
- Like

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने हज हाउस (मुंबई) में हज-2021 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारतीय हज कमेटी के अधिकारियों एवं ‘हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स’ के साथ चर्चा की।
नयी दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने हज हाउस (मुंबई) में हज-2021 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारतीय हज कमेटी के अधिकारियों एवं ‘हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स’ के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।’’
इसे भी पढ़ें: राजस्थान सरकार ने 21 IAS, 56 IPS और 28 IFS अधिकारियो के तबादले किये
कोरोना के टीके को लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए नकवी ने उन पर निशाना साधा और कहा किकुछ निराश नेता भारत में निर्मित कोरोना वायरस टीके की प्रभावकारिता पर संशय जता रहे हैं। नकवी की यह टिप्पणी कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भारत बायोटेक के टीके की तीसरे चरण के ट्रायल के जारी रहने के दौरान ही इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने को लेकर उठाए गए सवालों के बाद आई है। नकवी ने कहा कि कोरोना के टीके पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो कोरोना के संकट के समय लोगों की सेहत-सलामती के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर प्रश्न खड़ा करते रहे।
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद का नाम बदलने पर हुए विवाद के बाद रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट के समय आगे बढ़ कर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, प्रभावी नेतृत्व का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत ने कोरोना के कहर के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है।’’ नकवी ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने “फतवे की दुकान” खोल रखी है और सब्जी की तरह “फतवे” बेचते हैं। इस तरह ये जो “फतवे के फर्ज़ी फेडरेशन हैं” ये हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए खड़े होते हैं।’’ हज-2021 के संदर्भ में नकवी ने कहा, ‘‘ हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है। अभी तक हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के 700 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 पर जाने के लिए आवेदन किया है। हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, ये महिलाएं इस बार हज पर जा सकेंगी।
मोहन भागवत ने अखंड भारत का समर्थन करते हुए कहा, भारत से अलग हुए पाकिस्तान जैसे देश संकट में हैं
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 25, 2021 16:49
- Like

भागवत ने कहा कि भारत में कई चुनौतियों से निपटने की क्षमता है और दुनिया मुश्किलों से पार पाने के लिए उसकी ओर देखती है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् के जरिए दुनिया फिर से खुशहाली और शांति हासिल कर सकती है।
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने ‘‘अखंड भारत की आश्यकता’’ पर बल देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत से अलग हुए पाकिस्तान जैसे देश अब संकट में हैं। भागवत ने यहां एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि ‘अखंड भारत’ बल नहीं, बल्कि ‘हिंदू धर्म’ के जरिए संभव है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के कल्याण के लिए गौरवशाली अखंड भारत की आवश्यकता है, इसलिए देशभक्ति को जगाए जाने की जरूरत है... छोटे किए गए भारत को (फिर से) एकजुट किए जाने की आवश्यकता है, भारत से अलग हुए सभी हिस्सों, जो स्वयं को अब भारत का हिस्सा नहीं बताते है, उन्हें इसकी अधिक आवश्यकता है।’’
इसे भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज
भागवत ने कहा कि कुछ लोगों ने देश के विभाजन से पहले इस बात को लेकर गंभीर संदेह जताया था कि इसे बांटा भी जा सकता है या नहीं, लेकिन ऐसा हो गया। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘यदि आप इस देश के बंटवारे से छह महीने पहले किसी से पूछते, तो कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता था। लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से पूछा था कि पाकिस्तान के गठन संबंधी नई बात सामने आ रही है।’’ भागवत ने कहा, ‘‘इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि यह क्या है? उन्होंने कहा था कि यह (बंटवारा) मूर्खों का सपना है।’’ उन्होंने कहा कि (ब्रितानी शासन काल में) लॉर्ड वावेल ने भी ब्रिटेन की संसद में कहा था कि भारत को भगवान ने बनाया है और इसे कौन विभाजित कर सकता है। भागवत ने कहा, ‘‘लेकिन आखिरकार ऐसा (बंटवारा) हुआ। जो असंभव प्रतीत होता था, वह हुआ, इसलिए अभी असंभव लगने वाले अखंड भारत की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसकी आवश्यकता है।’’ भागवत ने कहा कि स्वयं को अब भारत का हिस्सा नहीं कहने वाले इससे अलग हुए क्षेत्रों के लिए ‘भारत’ के साथ फिर से जुड़ना अधिक जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: पुस्तक विमोचन पर बोले मोहन भागवत, दुनिया में भारत के पक्ष को प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए बौद्धिक क्षत्रिय की जरूरत
उन्होंने कहा, ‘‘इन देशों ने वह सब कुछ किया, जो वह कर सकते थे, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। इसका एक मात्र समाधान (भारत के साथ) फिर से जुड़ना है और इससे उनकी सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। हम उन्हें दबाने नहीं, उन्हें जोड़ने की बात कर रहे हैं। जब हम अखंड भारत की बात करते हैं, तो हमारा इरादा ताकत के बल पर यह (हासिल) करना नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के जरिए उन्हें जोड़ना है। सनातन धर्म मानवता और पूरी दुनिया का धर्म है और इसे आज हिंदू धर्म कहा जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गंधार अफगानिस्तान बन गया। क्या वहां तब से शांति है? पाकिस्तान का गठन हुआ। क्या वहां उस समय से शांति है?’’ भागवत ने कहा कि भारत में कई चुनौतियों से निपटने की क्षमता है और दुनिया मुश्किलों से पार पाने के लिए उसकी ओर देखती है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् के जरिए दुनिया फिर से खुशहाली और शांति हासिल कर सकती है।
पीएनबी घोटाला मामला: ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी, भारत लाया जाएगा
- अंकित सिंह
- फरवरी 25, 2021 16:35
- Like

नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले को इसके बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा जाएगा।
लंदन। पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर लंदन की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आज की सुनवाई में ब्रिटेन प्रत्यर्पण न्यायाधीश ने नीरव मोदी को मुकदमा चलाने के लिए भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले को इसके बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा जाएगा।
नीरव मोदी को प्रत्यर्पण वारंट पर 19 मार्च 2019 को गिरफ्तार किया गया था और प्रत्यर्पण मामले के सिलसिले में हुई कई सुनवाइयों के दौरान वह वॉन्ड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के जरिये शामिल हुआ था। जमानत को लेकर उसके कई प्रयास मजिस्ट्रेट अदालत और उच्च न्यायालय में खारिज हो चुके हैं क्योंकि उसके फरार होने का जोखिम है। उसे भारत में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामलों के तहत आपराधिक कार्यवाही का सामना करना होगा। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी उसके खिलाफ भारत में दर्ज हैं।UK extradition judge orders Nirav Modi to be extradited to India to stand trial pic.twitter.com/vsvy4wMqqk
— ANI (@ANI) February 25, 2021
दिल्ली में प्रभावित होगी जलापूर्ति, बढ़ सकती है आम लोगों की परेशानी
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 25, 2021 16:28
- Like

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है और उम्मीद है कि यह आसन्न संकट टल जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा के लिये सभी पक्षकारों की बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया है।
नयी दिल्ली। दिल्ली में करीब 25 प्रतिशत पानी की आपूर्ति करने वाली नंगल हाइडल नहर को मरम्मत के लिये एक महीने तक बंद किया जा रहा है जिससे राष्ट्रीय राजधानी को अभूतपूर्व जल संकत और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। चड्ढा ने कहा कि मरम्मत कार्य को स्थगित करने के लिये केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा गया है।
उन्होंने कहा, “नहर को अचानक बंद करने से ब्यास नदी से दिल्ली को प्रतिदिन होने वाली 23.2 करोड़ गैलन (एमजीडी) पानी की आपूर्ति मार्च-अप्रैल में प्रभावित होगी। यह दिल्ली में आपूर्ति होने वाले कुल पानी का 25 प्रतिशत है और इससे अभूतपूर्व जल संकट और कानून-व्यवस्था की स्थिति बन सकती है।” चड्ढा ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है और उम्मीद है कि यह आसन्न संकट टल जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा के लिये सभी पक्षकारों की बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया है।दिल्ली जल बोर्ड ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और BBMB को चिट्ठी लिख कर कहा है कि ऐसे समय में पानी को मत रोके जिस समय दिल्ली में गर्मियां दस्तक दे चुकी होगी। हम जल शक्ति मंत्री जी से भी कहना चाहते है कि वो इस समस्या पर सभी स्टेक होल्डर्स की एक मीटिंग बुलाएं: राघव चड्डा, AAP https://t.co/i9Ustu3mOM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2021

