सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

जयपुर। जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूनिया की नियुक्ति लगभग ढाई महीने से खाली पड़े इस पद पर ऐसे समय की गयी है जब राज्य में निकाय चुनावों की तैयारी चल रही है। दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होना है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र शनिवार को नयी दिल्ली में जारी किया। पत्र के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूनिया को राजस्थान में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति की जानकारी जयपुर पहुंचते ही पूनिया को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूनिया ने इसे कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया और कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के न्यू इंडिया की नई तस्वीर, बदलेंगे संसद, राजपथ और सचिवालय जैसे सत्ता के प्रतीक

पूनिया ने कहा, ‘‘पिछले नौ महीने में कांग्रेस पार्टी ने बहुत छलावा किया, राजस्थान की जनता के साथ किसान कर्जमाफी के नाम पर, दूसरा बेरोजगारों को छला गया तथा तीसरा कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान की जनता की सुरक्षा की हम चिंता करते हैं, किसान और बेरोजगार की भी चिंता करते हैं। इसलिए ऐसे तमाम बुनियादी मुद्दे जिन पर निश्चित रूप से काम करने की जरूरत है तो हमारी भूमिका सदन में और सड़क पर भी प्रभावी हो। निश्चित रूप से राजस्थान की जनता ही हमारी हमारी प्राथमिकता रहेगी, जनता के हितों का संरक्षण ही हमारी प्राथमिकता रहेगी।’’उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का 24 जून को निधन हो गया। तब से यह पद खाली था। संघ पृष्ठभूमि के जाट नेता पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। वे लगभग डेढ़ दशक से भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। संघ (आरएसएस) की भूमिका संबंधी एक सवाल पर पूनिया ने कहा, ‘‘संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता। संघ ऐसी ताकत है जिसकी बदौलत भगवा का हर जगह सम्मान हो रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza