बिना पुरुष के विदेश घूमने जा सकेंगी सऊदी अरब महिलाएं, यात्रा प्रतिबंध को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

रियाद। सऊदी अरब में 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पासपोर्ट हासिल करने और किसी पुरुष ‘संरक्षक’ की अनुमति के बिना विदेश यात्रा की इजाजत संबंधी ऐतिहासिक सुधारों को लागू कर दिया गया है। इन सुधारों की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी।मंगलवार को इन्हें लागू कर दिया गया। इस कदम से प्रतिबंधात्मक संरक्षकता प्रणाली कमजोर हुई है जो लंबे समय से महिलाओं के दमन का प्रतीक रही है।

इसे भी पढ़ें: हज यात्रा समापन की ओर, अराफात पर्वत पर पहुंचे 20 लाख से अधिक हाजी

विभाग ने ट्विटर पर कहा कि पासपोर्ट विभाग ने पासपोर्ट की अवधि बढ़ाने या पासपोर्ट जारी करने और देश से बाहर यात्रा की अनुमति के संबंध में 21 वर्ष और उससे अधिक महिलाओं के आवेदन स्वीकार करने आरंभ कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में हज यात्रा के लिए 25 लाख से अधिक मुसलमान पहुंचेंगे मक्का

इससे पहले महिलाओं को इन कामों के लिए उनके पुरुष ‘‘संरक्षकों’’-पति, पिता और अन्य पुरुष संबंधियों की इजाजत की आवश्यकता होती थी। इसके अलावा, सऊदी अरब में महिलाओं को बच्चे के जन्म, शादी या तलाक को आधिकारिक रूप से पंजीकृत कराने का अधिकार मिल गया है। उन्हें पुरुषों की ही तरह नाबालिग बच्चों के संरक्षक के तौर पर मान्यता दी गई है। इस सुधारों की देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रशंसा हुई है, लेकिन कट्टर रूढिवादियों ने इन्हें ‘‘गैर इस्लामी’’ बताकर इनकी निंदा की है।

 

प्रमुख खबरें

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा