By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023
सऊदी अरब और अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल कुछ दिनों की छिटपुट झड़पों के बाद संघर्ष विराम का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं। इस नये संघर्षविराम की मध्यस्थता रियाद और वाशिंगटन ने की, जो सोमवार से लागू है लेकिन खार्तूम और पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में संघर्ष जारी है। सऊदी अरब और अमेरिका द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के मुताबिक बुधवार को प्रतिद्वंद्वी सैन्य बलों के बीच भीषण लड़ाई हुई। सूडान में जनरल अब्दुल फतह बुरहान की अगुवाई वाली सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागालो के नेतृत्व वाले रैपिड सपोर्ट फोर्स (अर्द्धसैनिक बल) के मध्य कई महीने से बढ़ रहे तनाव के बीच मध्य अप्रैल में संघर्ष शुरू हुआ था।