सऊदी युवराज ने दिया आदेश, 850 भारतीय कैदियों को रिहा किया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर बुधवार को अपने देश की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा किए जाने का आदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

वार्ता के बाद मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत सऊदी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा बढ़ाएगा। वहीं एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम का हिस्सा बनते हुए सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ में शामिल हो गया।

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर सऊदी अरब के युवराज ने भारतीय हज यात्रियों की संख्या बढ़ाकर 2 लाख कर दी है.

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार