सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिरायी, दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2021

दुबई। सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया और उसका मलबा दम्माम के समीप एक इलाके में गिरा जिसमें कम से कम दो बच्चे घायल हो गए। सऊदी अरब ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में तेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय के समीप स्थित इलाके में मलबा गिरा हुआ दिखाया गया है। इलाके में कम से कम 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल मल्की ने बताया कि हूती ने हमले में तीन बम से लदे ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका