Beauty Tips: पार्लर का खर्चा बचाएं, इन फलों के छिलकों से बनाएं Homemade Face Pack, पाएं Instant Glow

By अनन्या मिश्रा | Mar 27, 2026

हर किसी की यह चाहत होती है कि वह सुंदर दिखें। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह सभी प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं। आप नेचुरल रूप से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: कोरियन Glass Skin का सपना होगा पूरा, जानें K-Beauty का वो खास Skincare फॉर्मूला

केले के छिलके

केले के छिलके में विटामिन ए, बी और विटामिन सी पाया जाता है। केले के छिलके को त्वचा पर लगाने से यह नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

पपीते के छिलके

वहीं पपीते के छिलके में पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है। जोकि हमारी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसको आप अपनी त्वता पर सीधे तौर पर अप्लाई कर सकते हैं।

कीवी के छिलके

कीवी के छिलकों में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कीवी के छिलकों को दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें, इससे स्किन ब्राइटनेस बढ़ती है।

संतरे के छिलके

संतरे में विटामिन सी और नेचुरल ऑयल पाया जाता है। इसकी वजह से इसको अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है। संतरे कि छिलके के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और एक्ने से निजात मिल सकती है। यह कोलेजन बनाने में भी मदद करता है। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही मिलाकर इसको फेस पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा चांद जैसी चमकने लगेगी।

नींबू के छिलके

बता दें कि नींबू के छिलके में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। इससे स्किन पर ग्लो आता है और नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में शहद डालकर इसको मास्क की तरह फेस पर अप्लाई करें। इससे स्किन में ग्लो आएगा और बाकी समस्याएं भी दूर होने लगेंगी।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे