Hair Care: बालों के झड़ने को कहें अलविदा, ये जादुई तेल बालों को बनाएगा मजबूत और लंबा

By अनन्या मिश्रा | Mar 06, 2025

आजकल बढ़ते प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाल, खानपान और तनाव की वजह से लोग कई समस्याओं का सामना करते हैं। तो इन्हीं के कारण बाल झड़ने और हेयर ग्रोथ की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसलिए लोग बालों की केयर के लिए तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स और कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जो बालों को अधिक खराब कर देते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों का सहारा लेकर हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरल तरीके से लंबे और घने दिखेंगे। 

अगर आप भी बालों के झड़ने के साथ हेयर ग्रोथ रुक जाने की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक होममेड तेल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि आप आसानी से इस तेल को घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं।

बेरी बेरी लीव्स- 6-7 पत्तियां

करी पत्ता- 6-7 पत्तियां

कलौंजी- 1 टेबलस्पून

काले तिल- 1 टेबलस्पून

नारियल तेल- 1 बड़ी कटोरी

विटामिन- ई कैप्सूल- 2

अरंडी का तेल- 2 टेबलस्पून

ऐसे बनाएं

एक स्टील के बर्तन में नारियल का तेल निकाल लें।

फिर गैस पर नारियल के तेल को पिघला लें और गैस धीमी रखना है।

तेल पिघल जाने के बाद उसमें करी पत्ता, काले तिल, बेरी-बेरी लीव्स और कलौंजी डालकर अच्छे से पका लें।

इस तेल को तब तक खौलाएं जब तक यह आधा न रह जाए।

इस प्रक्रिया में करीब 1 घंटे का समय लग सकता है।

तब तेल पककर आधा रह जाए, तो इसमें विटामिन ई के कैप्सूल और अरंडी का तेल मिला दें।

इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें।

जब यह ठंडा हो जाए, तो छलनी की मदद से छानकर इसे डिब्बे में स्टोर कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

बता दें कि सप्ताह में दो बार आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बाल धोने से एक दिन पहले अच्छे से इस तेल से सिर की मालिश करें। जिससे कि पूरी रात तेल अच्छे से बालों की जड़ों तक पहुंच जाए। फिर अगले दिन सुबह उठकर शैंपू से बाल धो डालें।

प्रमुख खबरें

फॉर्म-6 पर Election Commission का स्पष्टीकरण महज शब्दों का खेल: Congress नेता Jairam Ramesh

Congress राज में गैस कनेक्शन पर लगती थी 50 हजार तक रिश्वत, Yogi Adityanath का आरोप

Hurun India Index: 50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले भारतीय Startups की संख्या 51 हुई

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता