राफेल पर दोबारा जांच नहीं होगी, फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर दायर याचिका SC ने किया खारिज

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांसीसी समाचार पोर्टल में कुछ रिपोर्टों के आलोक में राफेल सौदे की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने एक फ्रांसीसी समाचार पोर्टल द्वारा कथित रूप से एक भारतीय बिचौलिए को डसॉल्ट एविएशन द्वारा रिश्वत के भुगतान का खुलासा करने की रिपोर्ट के मद्देनजर नए सिरे से जांच और मामलों के पंजीकरण की मांग वाली एक जनहित याचिका को वापस लेने की अनुमति दी।

इसे भी पढ़ें: पेगासस मामले को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा, प्रणब मुखर्जी का किया जिक्र, कही यह अहम बात

जब मामला लिया गया तो शर्मा ने कहा कि वह मामले को कुछ तथ्यों तक सीमित कर रहे थे जो एक फ्रांसीसी एजेंसी द्वारा की गई जांच पर सामने आए हैं। उन्होंने फ्रांस से दस्तावेज मंगवाने के लिए भारतीय एजेंसियों द्वारा लेटर रगरेटरी जारी करने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीबीआई से शिकायत की है। हालांकि, पीठ ने हस्तक्षेप करने से इनकार किया। सीजेआई ललित ने कहा, "या तो आप इसे वापस लें या हम खारिज करें। हम सीबीआई के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी बिलाल के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Video | US Airstrike In Iran | ईरान में शादी का जश्न मातम में बदला! अमेरिकी ड्रोन हमले में मची भारी तबाही, मासूम बच्चे समेत 5 की मौत, 60 घायल

Delhi Weather: बारिश से गिरा पारा, IMD ने जारी किया Yellow-Orange Alert

Janmashtami पर Patna के ISKCON मंदिर पहुंचे Governor और CM, की पूजा-अर्चना