कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत की अध्यक्षता में हुई संगठन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

इससे कुछ दिनों पहले, भारतीय युवा कांग्रेस ने भी गोवा में अपनी एक बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में यह फैसला भी किया गया कि दलित एवं वंचित समुदाय के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के मकसद से ‘समता चेतना वर्ष’ अभियान की शुरुआत की जाएगी।

संगठन ने विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता पेरियार ईवी रामास्वामी की 142वीं जयंती भी मनाई। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग ने 75वें स्वतंत्रता वर्ष के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय-राज्य-जिला स्तर पर विभिन गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम समता चेतना वर्ष भी शुरू किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति विभाग भारत के लोगों को बाबासाहेब आम्बेडकर के कथनों एवं चेतावनियों के बारे में याद दिलाएगा।’’

संगठन ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग दलित युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी काम करेगा और जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने और दलितों और अन्य हाशिए के समुदायों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक आंदोलन शुरू करेगा। समता चेतना वर्ष कार्यक्रम का समापन भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर यानि 15 अगस्त 2022 को होगा।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार