Haryana Accident: ईद के दिन हरियाणा की महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत

By रितिका कमठान | Apr 11, 2024

देश भर में 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर हरियाणा की महेंद्रगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई है। महेंद्रगढ़ जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस एक हादसे का शिकार हो गई। हद से मैं यह स्कूल बस पलट गई है जिसमें 25 बच्चे घायल हो गए हैं और छह की मौत हुई है। इस बस में कुल 40 बच्चे बैठे थे। ईद पर महेंद्रगढ़ के कनीना उपमंडल के गांव उन्हानी के पास यह बस पलट गई है। 

 

खास बात है कि सरकारी छुट्टी के दिन महेंद्रगढ़ में स्कूल छात्रों के लिए खुला हुआ था। वहीं सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले पर मैनेजमेंट से भी सवाल जवाब किए जा सकते है। ये बस जीएल पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। इद उल फितर की छुट्टी के मौके पर भी नियमों को ताक पर रखकर स्कूल मैनेजमेंट ने स्कूल खोलने का फैसला किया। स्कूल बस से बच्चों को ले जाया गया था। पुलिस अब स्कूल के खिलाफ इस एंगल से भी जांच करेगी। 

 

घटना नारनौल जिले में हुई है जहां स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस पलट गई, जिससे कई छात्र घायल हो गये हैं। हादसे में छह बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के समय बस पलटी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गये हैं। 

 

हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। माना जा रहा है कि हादसा ओवकटेक करने के कारण हुआ है। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को रेवाड़ी रेफर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि घटना के समय बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बस चालक से पूछताछ शुरू कर ली है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग