सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी राहुल गांधी को दिया यह जवाब

By दिनेश शुक्ल | Mar 09, 2021

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। वही इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चुप्पी तोड़ते हुए राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा गलती सुधारना चाहते हैं तो सचिन पायलट को सीएम बना दें

बता दें कि सिंधिया ने 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद मार्च 2020 में पार्टी के खिलाफ बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मात्र 15 महिने पुरानी कमलनाथ सरकार भी गिरा दी थी। उस समय कांग्रेस के करीब 22 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वही सोमवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस की युवा शाखा के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के संठगन की अहमियत बताने के लिए कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में होते तो वे सीएम बन सकते थे, लेकिन अब भाजपा में वे बैकबेंचर बन गए हैं। भाजपा में रहते ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके लिए उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Nepal में भीषण Flood, 105 Indian समेत 400 लोग Missing, चारों ओर तबाही

Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह

Personalized Gifts का बढ़ता ट्रेंड: Raksha Bandhan 2026 में राशि के अनुसार ऐसे चुनें अपनी बहन के लिए तोहफा