सिंधिया का दावा- 70 साल में बने सिर्फ 74 एयरपोर्ट्स, मोदी सरकार ने 7 साल में बनाए 62

By अंकित सिंह | Nov 25, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की आधारशिला रख रहे हैं। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बन रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट राष्ट्र के विकास में मदद करेगा। इससे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही सिंधिया नहीं यह भी दावा किया कि एक दशक में हवाई यात्रा क्षेत्र में भारत शीर्ष पर पहुंचने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी, एशिया का होगा सबसे बड़ा हवाई अड्डा

अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं इस साल के अंत तक सामान्य होंगी: नागरिक उड्डयन सचिव

नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के ‘‘बहुत जल्द’’ और संभवत: इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। यह निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। बंसल ने यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ‘‘बहुत जल्द’’ और इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। अभी भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है। ‘एयर बबल’ समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है।

प्रमुख खबरें

India-US Trade Agreement | $500 अरब के मिशन 500 के बेहद करीब पहुंचे मोदी और ट्रंप

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी