राहुल के दो भारत वाले बयान पर सिंधिया बोले- आश्चर्य है कि एक भारतीय ऐसा कह सकता है

By अंकित सिंह | Feb 05, 2022

हाल में ही राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए दो भारत करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब राहुल गांधी पर पलटवार किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्चर्य जताया कि एक भारतीय नागरिक ऐसा कैसे कह सकता है। सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि भारत को दो भागों में बांट दिया गया है। मुझे आश्चर्य है कि ऐसा बयान भारत का कोई नागरिक दे पाए। शायद राहुल गांधी का बयान उस संदर्भ में था कि 2014 से पहले एक ऐसा देश था जहां प्रगति नहीं होती थी। सिंधिया ने आगे कहा कि विकास नहीं होता था। केवल भ्रष्टाचार होता था और अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन होता था। PM मोदी के आने के बाद एक दूसरा देश निकला है। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, जहां प्रगति के लिए विकास के द्वार खोले गए। अब विश्व पटल पर भारत उजागर हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों के लिए है। इस देश के दो नजरिये हैं। एक नजरिया यह है कि देश राज्यों का संघ है जिसका मतलब है कि संवाद होगा...आप भारत में शासन करने वाले किसी साम्राज्य को देख लीजिए। आप अशोक महान को देख लें, मौर्य वंश को देख लें, आप यह पाएंगे कि आपसी संवाद के जरिये शासन किया गया।’’ राहुल ने कहा कि दूसरा नजरिया देश को ‘शहंशाह’ की तरह चलाने का है।

 

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना