सेबी का विदेशी एक्सचेंजों में भारतीय कंपनियों को सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

नयी दिल्ली। एक उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को भारतीय कंपनियों को विदेशी एक्सचेंजों में सीधे सूचीबद्ध कराने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि इसी तरह विदेशी कंपनियों को भी भारतीय शेयर बाजारों में सीधे सूचीबद्ध होने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स को पंचकुला में आवंटित जमीन कुर्क की

अभी भारतीय कंपनियां विदेशी एक्सचेंजों में डिपॉजिटरी रिसीट्स के जरिये सूचीबद्ध हो सकती हैं। उसी तरह विदेशी कंपनियों को अपने शेयरों को भारतीय बाजारों में सूचीबद्ध करने के लिए भारतीय डिपॉजिटरी रिसीट्स का रास्ता अपनाना पड़ता है। इसके अलावा भारतीय कंपनियां अपने ऋण प्रतिभूति उत्पादों को सीधे विदेशी एक्सचेंजों में सूचीबद्ध करा सकतीं हैं। इसके लिये वह ‘मसाला बांड्स’ जारी कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- आयकर रिटर्न में इस साल अब तक 50 प्रतिशत वृद्धि: CBDT चेयरमैन

समिति ने अपनी 26 पृष्ठ की रिपोर्ट में भारतीय कंपनियों को विदेशी बाजारों और विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजारों में सीधे सूचीबद्ध कराने का सुझाव दिया है। समिति की सिफारिश है कि इस ढांचे के तहत अनुमति वाले क्षेत्र में किसी निश्चित स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्धता की अनुमति दी जानी चाहिए। अनुमति वाले क्षेत्र से तात्पर्य ऐसे स्थान से है जो संधि के तहत किसी जांच की स्थिति में भारतीय अधिकारियों के साथ सूचना साझा करने और सहयोग की प्रतिबद्धता में बंधा हुआ है। सेबी ने समिति की सिफारिशों पर 24 दिसंबर तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं। इस समिति का गठन सेबी ने जून में किया था। समिति को भारतीय कंपनियों के विदेशी बाजारों में सूचीबद्धता तथा विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजारों में सूचीबद्धता पर सिफारिश देनी थी।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन