वैकल्पिक निवेश नीति पर सेबी ने सलाहकार समिति का किया पुनर्गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वैकल्पिक निवेश नीति (एआईएफ) पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है। यह समिति बाजार नियामक को एआईएफ क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर परामर्श देती है। सेबी द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार अब इस समिति के सदस्यों की संख्या 20 है। सेबी ने इस समिति का गठन मार्च, 2015 में किया था। पहले इस समिति में 22 सदस्य थे। अभी तक इस समिति ने वैकल्पिक निवेश उद्योग पर तीन रिपोर्ट सौंपी हैं। समिति के प्रमुख इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति हैं।

इसके अलावा समिति में व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक एवं भागीदार प्रशांत खेमका, पीडब्ल्यूसी के भागीदार गौतम मेहरा, अनर्स्ट एंड यंग के भागीदार सुब्रमण्यम कृष्णन, वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के उपनिदेशक दीपक रंजन, एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया के वाइस-चेयरमैन महावीर लुनावत और सेबी के कार्यकारी निदेशक सुजीत प्रसाद शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे