शेयर बाजारों, अन्य बाजार ढांचागत संस्थानों के कामकाजी मानकों को मजबूत करेगा सेबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2022

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजारों एवं अन्य बाजार ढांचागत संस्थानों के कामकाज को सुधारने के लिए इनके मानकों में संशोधन का मंगलवार को फैसला किया। इनमें एक्सचेंज के काम को तीन हिस्सों में बांटना और सार्वजनिक हित निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को युक्तिसंगत बनाना भी शामिल है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल की यहां हुई बैठक में शेयर बाजारों के कामकाज से जुड़े मानकों में बदलाव करने का फैसला किया गया।

पहले दो कार्यक्षेत्रों के तहत कार्यों की अगुवाई करने वाले प्रमुख प्रबंधन कार्मिक (केएमपी) पदानुक्रम में तीसरे कार्यक्षेत्र के प्रमुख अधिकारी के समकक्ष होंगे। इसके साथ ही एमआईआई को पहले दो कार्यक्षेत्रों में आने वाले कार्यों के लिए संसाधन आवंटित करने को उच्च प्राथमिकता देनी होगी। सेबी ने एक बयान में कहा कि एमआईआई को अनिवार्य रूप से सार्वजनिक हित निदेशक (पीआईडी) नियुक्त करना होगा। पीआईडी के पास प्रौद्योगिकी, कानून और विनियमन, वित्त और खातों एवं पूंजी बाजार के क्षेत्रों में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

पीआईडी हर छह महीने में मिलते रहेंगे और बाजार संस्थानों के निदेशक मंडल को रिपोर्ट देने के साथ ही उन्हें सेबी को भी एक रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके साथ ही एमआईआई और उनकी वैधानिक समितियों के कामकाज का हर साल आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि बाहरी मूल्यांकन तीन साल में एक बार किसी स्वतंत्र संस्था द्वारा किया जाएगा। सेबी ने कहा कि एमआईआई को डेटा साझा करने और निगरानी के लिए एक आंतरिक नीति बनाने की आवश्यकता होगी।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान