Sharad Pawar and Ajit Pawar की ‘गुप्त बैठक’ चिंता का विषय : महाराष्ट्र कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की ‘गुप्त’ मुलाकात उनकी पार्टी के लिए चिंता का विषय है। शरद पवार महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं जिसमें उनकी पार्टी के साथ शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं जबकि उनके भतीजे अजित पवार पिछले माह राकांपा को तोड़ अपने समर्थकों के साथ राज्य की एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गए थे। संवाददाताओं द्वारा शरद पवार और अजित पवार की शनिवार को पुणे में हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए चिंता का विषय है और हम शरद पवार और अजित पवार की गुप्त बैठकों को स्वीकार नहीं करते।

इसे भी पढ़ें: Nuh violence: सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गोरक्षक बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार

इस बीच, शरद पवार ने अपने गृहनगर बारामती में लोगों से कहा कि कुछ लोगों ने अलग रास्ता अपनाया है लेकिन ‘‘जब उनको स्थिति का अहसास होगा तो वे अपने रुख को बदल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग अपना रुख बदलें या नहीं, हम अपने रास्ते से नहीं हटेंगे जिसे हमने चुना है।’’ शरद पवार ने कहा, ‘‘मैंने महाराष्ट्र (मतदाताओं) से कहा है कि किसी के लिए मतदान करिए। और अब मैं उनसे यह नहीं कह सकता कि किसी और के लिए मतदान करें जिसका हमने लंबे समय से विरोध किया है।’’ शरद पवार ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को बीड में जनसभा का आयोजन करेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार