By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड में रात भर चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को एक खास गति पर चलाए जाने की पाबंदी के चलते शुक्रवार की सुबह इस खंड पर मेट्रो की सेवा प्रभावित रही। डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा,‘‘ ब्लू लाइन की, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच सेवा में विलंब। अन्य लाइनों पर सेवा सामान्य।’’