Manipur के पूर्व इंफाल में CRPF और पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 हथियार और हथगोले बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

मणिपुर के पूर्व इंफाल जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान 11 हथियार जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के संयुक्त दल ने बोंगबल खोलेन पहाड़ी की तलहटी में अभियान चलाया और हथियार बरामद किए।

मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Iran के हाथ में थमा दी Veto पॉवर, ओबामा ने ट्रंप को दुनिया के सामने किया बेनकाब

दिल्ली के Chandni Chowk में BJP निकालेगी मार्च, SIR विवाद पर विपक्ष को देगी जवाब

North 24 Parganas में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Microsoft में शामिल होने के 3 महीने बाद ही भारतीय टेक कर्मचारी को मिला बायआउट ईमेल: रेडिट पर दर्द बयां कर पूछा- अब मैं क्या करूँ?