CM ममता बनर्जी के आवास पर सुरक्षा में चूक हुई, आवास में घुसने वाला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रवेश कर गया और लगभग पूरी रात आवास में ही छिपा रहा। रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निजी आवास की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि आरोपी कैसे इतने व्यापक सुरक्षा घेरे के बावजूद घर में घुस गया और बिना किसी की जानकारी के पूरी रात आवास में ही रहा। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक दीवार पर चढ़कर हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बनर्जी के आवास में शनिवार देर रात करीब एक बजे घुसा। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार