श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब राहुल द्रविड़ के सामने आ रही यह दुविधा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये  विजयी संयोजन को बरकरार रखें। शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता जबकि दूसरे मैच में मिली तीन विकेट से जीत में दीपक चाहर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली। अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरूआत के लिये शिखर धवन के साथ पृथ्वी साव को ही उतारता है या देवदत्त पड्डिकल या रूतुराज गायकवाड़ को मौका देता है। साव ने पहले दो मैच में 43 और 13 रन बनाये। साव को फिर मौका मिलता है तो उनकी कोशिश अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने की होगी। टीम प्रबंधन के सामने एक और दुविधा यह होगी कि आक्रामक ईशान किशन को ही उतारा जाये या संजू सैमसन को वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जाये।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भारतीय टीम से जुड़े ऋषभ पंत, अभ्यास मैच में लेंगे हिस्सा

ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और प्रतिभाशाली राहुल चाहर के प्रतीक्षारत रहते अब यहां भी चयन की दुविधा है। श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढा होगा। सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है। पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी।

टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कासुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव

युद्ध और पाबंदियों के बीच Iran की महिला Kabaddi टीम का संघर्ष, कोच Mazandarani ने बताई दास्तां