IPL के बाद हार्दिक को भारत भेजना चाहते थे चयनकर्ता, धोनी ने जताया था भरोसा, क्या खरे उतरेंगे पांड्या ?

By अनुराग गुप्ता | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भूमिका को लेकर सवाल खड़े होने लगे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने सारा मामला संभाल लिया। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपनी पीठ में चोट लगने की वजह से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन बल्ले से उनका फॉर्म भी प्रभावशाली नहीं रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान फाइनल में दोबारा आमने-सामने होंगे तो यह शानदार होगा: सकलेन 

हार्दिक पांड्या ने की थी गेंदबाजीभारतीय क्रिकेट टीम के पिछले अभ्यास सत्र में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को काफी दिक्कतें हुईं क्योंकि उनके पास छठें गेंदबाज का विकल्प नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक पांड्या असहज महसूस कर रहे थे।शार्दुल ठाकुर को करें टीम में शामिलरिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया है। यह बदलाव न सिर्फ छठें गेंदबाजी का विकल्प है बल्कि जरूर पड़ने पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, डेविड वार्नर ने खेली अर्धशतकीय पारी 

रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या के चयन को लेकर राय मिली जुली है। भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि फिजियो, टीम प्रबंधन, कप्तान, कोच और अन्य सभी महत्वपूर्ण सदस्यों ने उनकी स्थिति का विश्लेषण करने के बाद निर्णय लिया होगा। वहीं पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के पीछे का कारण समझ नहीं पा रहे हैं।आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी अनफिट है तो उसे बदला जा सकता है। उसके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Dembélé का तूफान, पहले हाफ में हैट्रिक जड़ Norway को 4-1 से रौंदा

TET Exam से ठीक पहले Paper Leak, Maharashtra में परीक्षा स्थगित, जांच जारी

FIFA World Cup में Cape Verde का बड़ा उलटफेर, नॉकआउट में पहुंचकर रचा इतिहास

World Cup में बड़ा उलटफेर, 2 बार की Champion Uruguay टूर्नामेंट से बाहर, Spain की जीत