It's Confirmed! Benny Blanco के साथ रिश्ते में हैं Selena Gomez, गायिका ने साझा की रोमांटिक तस्वीर, फैंस के उड़े होश

By एकता | Dec 08, 2023

हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते कुछ हफ्तों से गायिका के अपने निर्माता बेनी ब्लैंको के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही थी। सेलेना ने बीते दिन इन अफवाहों के सही होने पुष्टि कर दी है। गायिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेनी ब्लैंको के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में, सेलेना अपने बॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही सेलेना के चाहनेवालों के बीच उत्साह बढ़ गया है। सब सेलेना और बेनी के रिश्ते में होने की खुशी मना रहे हैं।


 

इसे भी पढ़ें: Thor VS Aquaman । बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए Chris Hemsworth और Jason Momoa, फैंस में छिड़ी जंग


पॉपफैक्शन ने एक हफ्ते पहले के अपने पोस्ट में, सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के रिश्ते में होने की बात कही थी। तीन दिन पहले के पोस्ट में, पॉपफैक्शन ने दोनों के रिश्ते में होने की पुष्टि कर दी थी। पॉपफैक्शन ने अपनी दोनों पोस्ट में सेलेना के हाल ही के कुछ सोशल मीडिया अपडेट्स हैं, जो बेनी से जुड़े हुए हैं। सेलेना ने हाल ही में अपने पर पुष्टि की थी कि उन्हें किसी पर क्रश है। इसके अलावा अफवाहें आने के बाद सेलेना की मम्मी ने भी इंस्टाग्राम पर बेनी को फॉलो करना शुरू किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गयी थी।


 

इसे भी पढ़ें: Brad Pitt से तलाक के बाद Angelina Jolie ठीक नहीं है Angelina Jolie! Hollywood से लेंगी संन्यास, इंटरव्यू में किए चौंकाने वाले खुलासे


सेलेना गोमेज ने पॉपफैक्शन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'फैक्ट्स।' गायिका की प्रतिक्रिया के बाद से उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब देते हुए सेलेना ने लिखा, 'वह मेरे दिल में सबकुछ हैं। वह मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीज़ है।' बता दें, गोमेज़ और ब्लैंको साल 2019 के ब्लॉकबस्टर गाने 'आई कांट गेट इनफ' में साथ काम किया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी