हरित पटाखे बेचने की अनुमति के लिए व्यापारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 50 से अधिक लाइसेंसधारी व्यापारियों ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और दिवाली से पहले राजधानी में हरित पटाखों को बेचने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: दूसरों की सेहत की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता : न्यायालय ने पटाखों पर प्रतिबंध पर कहा

दिल्ली सरकार ने कहा कि अधिकरण ने हरित पटाखों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने पक्षकारों को आगे निर्देश लेने के लिए समय दिया और मामले को अगली सुनवाई के लिए एक नवंबर को सूचीबद्ध किया।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील नौशाद अहमद खान ने कहा कि कोविड-19 से मुकाबले के लिए लगाये गये प्रतिबंध अब तक नहीं हटाए गए हैं, और यह देखते हुए कि राज्य के अधिकारियों द्वारा 28 सितंबर को पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, याचिकाकर्ताओं को यह कदम पहले उठाना चाहिए था।

अधिवक्ता रोहिणी मूसा के माध्यम से याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दलील दी कि उच्चतम न्यायालय के स्पष्टीकरण के मद्देनजर उन्हें हरित पटाखों को बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इससे पहले 29 अक्टूबर को, शीर्ष अदालत ने कहा था कि केवल उन्हीं पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है, जिनमें बेरियम लवण होते हैं। न्यायमूर्ति एम आर शाह एवं न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा था कि उत्सव की आड़ में दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर प्रतिबंधित पटाखों को बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इसे भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा: जैन

प्रमुख खबरें

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार