शिवसेना सांसदों ने सोनिया से की मुलाकात, बोले- संसद की संयुक्त बैठक का करेंगे बहिष्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

नयी दिल्ली। शिवसेना के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में वे संविधान दिवस मनाने के लिए बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास 10 जनपथ पर शिवसेना सांसदों का पहुंचना, वैचारिक रूप से दो विपक्षी दलों के नेताओं के बीच शायद इस तरह की पहली बैठक है। 

सरकार संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकार करने के 70 साल होने के उपलक्ष्य में संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को संविधान दिवस मनाने वाली है। शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि सांसदों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में घटनाक्रम के खिलाफ विरोध में विपक्ष का साथ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद मंगलवार को संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में एसपीजी अधिनियम संशोधन विधेयक पेश

कीर्तिकर के साथ शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, राहुल सिवाले, अनिल देसाई ने सोनिया गांधी से आवास पर मुलाकात की। कीर्तिकर ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल भी बैठक के दौरान मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस, वाम दल, राकांपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद, तेदेपा और द्रमुक द्वारा महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तथा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के खिलाफ संसद परिसर के भीतर आंबेडकर प्रतिमा के पास संयुक्त प्रदर्शन करने की योजना है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प