By अभिनय आकाश | Oct 24, 2025
लखनऊ के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ में काम करने वाले ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम इंजीनियर आकाशदीप गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत होती है। आकाशदीप की अचानक तबीयत बिगड़ती है। तबीयत खराब होते ही उन्हें परिवार वाले लोक बंधु अस्पताल ले जाते हैं। प्राथमिक तौर पर बताया जाता है कि वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस शव को कब्जे में लेती है। पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक भी हो सकती है। लेकिन पुलिस का इसी बीच कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सिर्फ स्पष्ट होगी। आकाशदीप गुप्ता भारत के प्रमुख सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम ब्रह्मोस के प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। दिल्ली में तैनात थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लखनऊ के आलम बाग पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ब्रह्मोस इंजीनियर की संदिग्ध मौत की वजह का पता उसके बाद ही चलेगा।