वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान के चलते उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 297 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 297 अंक टूट गया। दिसंबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के दिन सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 328.37 अंक तक नीचे आ गया था। अंत में यह 297.50 अंक या 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 41,163.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,132.89 अंक तक नीचे आया। 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक या 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 12,126.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में सबसे अधिक 2.23 प्रतिशत की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.63 प्रतिशत तक चढ़ गए। 

इसे भी पढ़ें: बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

कारोबारियों ने कहा कि दिसंबर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। इसके अलावा वर्ष समाप्त होने से पहले छुट्टियों की वजह से भी बाजार में निवेशकों की भागीदारी कम हुई है। चीन का शंघाई, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ चल रहा था। ब्रेंट वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप