Modi 3.0 के आते ही Sensex ने रचा इतिहास, 77,000 के पार पहुंचा

By रितिका कमठान | Jun 10, 2024

भारत में एनडीए की सरकार एक बार फिर से आ चुकी है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी शपथ लेकर इतिहास रच चुके हैं। रविवार को जब नरेंद्र मोदी ने शपथ लेकर इतिहास रचा तो यह सिलसिला सोमवार को भी जारी है। सोमवार 10 जून को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का चीज शेरों वाला सेंसेक्स 332.64 अंक की तेजी के साथ 77000 के स्तर को पार कर गया। जी पहला मौका है जब सेंसेक्स ने 77000 के आंकड़े को पार किया है। इसी के साथ सेंसेक्स में भी इतिहास से रच दिया है। 

बता दें कि शेयर बाजार ने बीते शुक्रवार को तेजी देखी थी। सेंसेक्स 77017 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दिनभर इसमें तेजी देखने को मिली वहीं शाम को यह 77079.04 के स्तर पर बंद हुआ था। इसकी खासियत रही कि यह भी ऐसी इंडेक्स का सर्वाधिक हाई रिकॉर्ड था। आंकड़ों पर कॉल करें तो 2196 शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर इस दौरान खुले थे। जबकि 452 कंपनियां ऐसी थी जिनके शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Govt की नई पहल, नारी शक्ति रन से Women Empowerment और Fit India का दिया संदेश

Delhi Airport पर टला बड़ा हादसा, Akasa Air की Flight उड़ान से पहले SpiceJet विमान से टकराई

तेलंगाना की बजाए असम क्यों नहीं गए...अभिषेक मनु सिंघवी की दलील भी काम न आई, पवन खेड़ा को SC से नहीं मिली अग्रिम जमानत

Iran-US तनाव से दुनिया भर में तेल का संकट गहराया, Crude Oil Market में हड़कंप