शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 250 अंक गिरा; निफ्टी 15,700 के नीचे फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 259.75 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,319.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 77.15 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 15,669.30 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट नेस्ले इंडिया में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस भी घाटे में थे।

प्रमुख खबरें

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी व्रत से मिलती है सभी पापों से मुक्ति

Jamui Case: Bihar Police की SIT का एक्शन, Half Encounter में पकड़ा गया आरोपी नंदन यादव

चीन पर चढ़ा Made In India का खुमार, 5 महीने में 9.36 अरब की शॉपिंग

Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal