लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 379 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई30 सेंसेक्स 379.14 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों मेंकमजोर रुख और शेयरों के अधिक मूल्यांकन को देखते हुए निवेशक जोखिमपूर्ण संपत्ति से दूर रहे। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गयी। सेंसेक्स के गिरावट में एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक की लगातार दूसरे दिन महत्वपूर्ण भूमिका रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.14 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 51,324.69 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,118.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसमें 2.43 प्रतिशत की गिरावट आयी।

इसे भी पढ़ें: भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 9 पैसे मजबूत होकर 72.65 रही। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संसथागत निवेशक घरेलू बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को 1,008.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला