शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी भी लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

मुंबई। विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक में पहले 150 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई, हालांकि तुरंत बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 141.67 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,695.54 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 42.05 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 15,782 पर आ गया।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा