शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 17,600 के नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच विप्रो, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया। कारोबारियों के मुताबिक विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बना। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 233.53 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 58,803.65 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.70 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 17,543.45 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई।

इसे भी पढ़ें: Covid cases in India | कोरोना पाबंदियों में छूट! मुंबई में स्कूल खुले, कोरोना वायरस के ताजा मामले हुए 3 लाख के पार

एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो के बजारों में गिरावट का रुख था, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 88.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,148.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार