तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 135 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बीच आईटीसी, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 138.57 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 61,447.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 35.50 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,343.60 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.49 प्रतिशत की बढ़त सन फार्मा में हुई। इसके अलावा आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी लाल निशान में थे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार