शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 14,100 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

मुंबई। देश में कोरोना के टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी से निवेशकों में उत्साह है। इसके साथ ही आईटीसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में तेजी के दम पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 48,168.22 के अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर को छू गया। यह 272.73 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 48,141.71 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 90.90 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 14,109.40 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त करीब दो फीसदी की बढ़त में रही।

इसे भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट देश में कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

दिसंबर 2020 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह, बिजली की मांग और रेलवे के भाड़े जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़े बाजार को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। इसके अतिरिक्त, दो कोविड-19 टीके को आपात उपयोग की मंजूरी मिलने से शीघ्र टीकाकरण शुरू होने की उम्मीदों को बल मिला है। यह भी बाजार व अर्थव्यवस्था के लिये सकारात्मक है। एशियाई बाजार कारोबार के दौरान कमोबेश बढ़त में चल रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। हालांकि जापान का निक्की गिरावट में था। इस बीच, कच्चा तेल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.98 फीसदी बढ़कर 52.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर