शेयर बाजार की तगड़ी शुरूआत, नई ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 13800 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

मुंबई।सकारात्मक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों की भावनाएं तेज होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 228.73 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 47,582.48 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 66.50 अंक या 0.48 प्रतिशत उछलकर 13,939.70 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो में तेजी देखी गई।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा