सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 398.45 अंक की गिरावट के साथ 82,791.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 111.25 अंक फिसलकर 25,244 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व अन्य के शेयर भी नुकसान में रहे।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया