Budget 2020: एक जगह बजट भाषण तो दूसरी जगह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 के बजट भाषण के दौरान शुरुआती झटके के बाद घरेलू शेयर बाजार संभल गये और सीमित दायरे में चल रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले दिवस की तुलना में करीब 30 अंक की मजबूती के साथ 40,753.18 अंक पर खुला। हालांकि बजट भाषण शुरू होती ही यह करीब 280 अंक गिरकर 40,444.48 अंक पर आ गया। बाद में इसने सुधार दर्ज की और गिरावट से उबरते हुए 44.31 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,767.80 अंक पर चल रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती गिरावट से उबरकर 12.25 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,974.35 अंक पर चल रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स 40,723.49 अंक और निफ्टी 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती को देखते हुए इस साल के आम बजट से निवेशकों तथा कारोबार जगत को काफी उम्मीदें हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के अन्य उपायों की घोषणा हो सकती है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति