Budget 2020: जनवरी में GST संग्रह 1.1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) और उपकर से 23,597 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।
नयी दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है। हाल ही में उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। उसके बाद यह लक्ष्य तय किया गया था।
इसे भी पढ़ें: क्या आम बजट से आर्थिक वृद्धि में आएगा सुधार?
सूत्रों ने बताया कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) और उपकर से 23,597 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।
अन्य न्यूज़
















