शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 109 अंक गिरा, निफ्टी 12,250 अंक के नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट के बीच सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 109 अंक गिर गया। अमेरिकी हमले में ईरानी जनरल के मारे जाने के बाद वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस हमले के बाद टकराव की आशंका बढ़ गई है। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 4.4 प्रतिशत बढ़कर 69.16 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 4.3 प्रतिशत बढ़कर 63.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 109.28 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 41,517.36 अंक पर आ गया। 

इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 39.10 अंक यानी 0.32 प्रतिशत घटकर 12,243.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट 1.62 प्रतिशत तक की गिरावट रही। टाटा स्टील , एचडीएफसी बैंक , महिंद्रा एंड महिंद्रा , हिंदुस्तान यूनिलीवर , इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर भी गिरे। दूसरी ओर , ओएनजीसी में सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत तक की तेजी आई। टीसीएस , इंफोसिस , एचसीएल टेक , टेक महिंद्रा , सन फार्मा और हीरो मोटोकॉर्प बढ़त में रहे। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार: घरेलू, वैश्विक मोर्चे पर संकेतकों के अभाव में सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 688.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 63.95 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध लिवाल रहे। कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी हमले में ईरान के विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला। शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा जबकि तोक्यो का शेयर बाजार नए साल की वजह से बंद रहा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद