शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

मुंबई। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक से अधिक टूट गया। विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 73.38 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 40,371.77 अंक पर आ गया। 

इसे भी पढ़ें: FPI ने भारतीय बाजारों में दिसंबर में की 244 करोड़ की निकासी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 26.10 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 11,895.40 अंक पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 334.44 अंक के नुकसान से 40,445.15 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 96.90 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान से 11,921.50 अंक पर बंद हुआ था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा