लाल निशान पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी, कच्चे तेलों की कीमतों में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 65 अंक गिरकर खुला। बीएसई का 30 कंपनी के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 41,192.74 अंक पर खुला। हालांकि सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें मामूली सुधार देखा गया। यह 22.44 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 41,280.18 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 12,085.45 अंक पर खुला। सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें 8.35 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,105.10 कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 41,257.74 अंक और निफ्टी 12,113.50 अंक पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों का उछाल

ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस को लेकर फैली चिंता के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा हुआ है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.19 प्रतिशत टूटकर 57.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 704.92 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 219.54 करोड़ रुपये की लिवरली की।

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान